जनता है बेबस लाचार उजड़ गया गरीबों का घर-बार लोगों की यही पुकार अब बिहार मांगे रोजगार!‌ वाह क्या सरकार है

Rojgar Samachar : 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के लिए ढ़ेर सारी वेकेंसी, इन सरकारी संगठनों में आखिरी तारीख से पहले जल्दी करें आवेदन


बिहार मांगे रोजगार....................

सबसे पहला गणतंत्र "वैशाली" स्थित है। बिहार में..
सबसे बड़ा साम्राज्य "मगध" स्थित है। बिहार में..
दुनिया को ज्ञान देने वाला "नालंदा विश्वविद्यालय" है। बिहार में...
विडंबना की बात यह है।  आज बिहार खुद फंसा है। बीच मझधार में...

कुछ लाईने....

कभी लालू कभी नीतीश कुमार
कभी सुशील मोदी कभी 
डबल इंजन की सरकार
इनसब लोगों ने मिलकर
लूटा है हमारा बिहार
अब बिहार मांगे रोजगार

जनता मर रही बदहाली में
छप्पन भोग हैं नेताओं की थाली में
रोज हत्या और बलात्कार हो रहा है
और प्रशासन छापा मार रही है कलाली में

सड़कों के किनारे पार्टी 
नेताओं के हैं इश्तेहार
चुनाव का मौसम आया 
सब कर रहे हैं प्रचार
जनता को बुद्धू बनाया हर बार
अब बिहार मांगे रोजगार

बनते ही गिर जाता है पानी टंकी
कहीं ध्वस्त हो जाता है नदी का पुल
जाती के आधार पर वोट दिया
यही थी लोगों की सबसे बड़ी भूल
अब अमवा कहाँ से पाओगे
जब रोपे हो पेड़ बबूल

उत्तर बिहार परेशान है बाढ़ से
तो दक्षिण बिहार में है सुखाड़
किसान कर रहे हैं त्राहिमाम
मजदूरों में मचा है हाहाकार
अब बिहार मांगे रोजगार

न स्कूलों में पढ़ाई होती है
न अस्पतालों में इलाज होता है
बिना रिश्वत के कोई भी काम
सरकारी दफ्तरों में नहीं होता है
पढ़ा लिखा नौजवान यहां पर
मनरेगा में मट्टी ढ़ोता है

ऐसे नेताओं पर है धिक्कार
जो जनता को बनाते हैं शिकार
अब बदलना पड़ेगा इस सूरत को
करना होगा मिलकर विचार
आओ करें नया विकल्प तैयार
इस बार बिहार मांगे रोजगार

लेना होगा फिर से किसी को
चाणक्य का अवतार अब
रोकना होगा जंगलराज
और इसका विस्तार अब
अब जनता की पुकार है
बिहार मांगे रोजगार अब

Credit :- Vishal Singh....
Editer :- Suman Saurab .....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ