वर्तमान भारत में राजनीति करने की कोई सीमा बची ही नहीं है. बड़े-बड़े न्यूज़ चैनल बड़े-बड़े राजनेता लोग अपने स्वार्थ को छुपाने के चक्कर में धर्म को बदनाम करने पर तुल गए हैं. छोटी सी घटना को भी बड़े-बड़े पेंच देकर अपना मुआयना बना लेते हैं.
खासकर धार्मिक मुद्दा को टारगेट किया जाता है. ताकि दलित ,शोषित ,मूर्ख लोग इसकी चपेट में आ जाए. वर्तमान भारत को इस परिस्थिति से निकलना अति आवश्यक है. इस परिस्थिति को केवल समाज के युवा वर्ग ही सुधार सकते हैं. वर्तमान में टीवी न्यूज़ चैनल पर धर्म के नाम पर बिष उगला जा रहा है. चाहे हिंदू धर्म हो या इस्लाम धर्म एक दूसरे को हमेशा लड़ाने के फिराक बनाते रहते हैं.
इस परिस्थिति को आगे बढ़ाने में बड़े-बड़े राजनेता लोग सहयोग करते हैं. ताकि आगामी आनेवाले इलेक्शन में उनलोगों की भारी मतों से जीत हो जाए.

0 टिप्पणियाँ